Tuesday, October 20th, 2026

मां बनने वाली हैं श्रेया घोषाल, बेबी बम्प वाली तस्वीर के साथ बताया बच्चे का नाम

नई दिल्ली
सिंगर श्रेया घोषाल मां बनने वाली हैं। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी। कोरोना के दौरान एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से कई अच्छी खबरें मिलीं। अनुष्का शर्मा, करीना कपूर, कपिल शर्मा और कई टीवी सिलेब्स के बाद अब श्रेया नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। श्रेया ने ट्वीट करके लिखा है, बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ साझा करके रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। श्रेया ने 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। 
लॉकडाउन के दौरान श्रेया का गाना 'अंगना मोरे' रिलीज हुआ था। श्रेया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह बोर हो रही थीं उसी वक्त इस गाने का आइडिया आया था। उन्होंने बताया था कि पेंडेमिक सभी के लिए कई तरह से डिप्रेसिंग था। श्रेया ने ये भी कहा था कि इसमें उनके लिए ब्लेसिंग भी छिपी थी। 
 
श्रेया ने बताया था कि 2020 में लॉकडाउन की वजह से उन्हें परिवार के साथ वक्त बिताने और रियाज के लिए काफी वक्त मिला। उन्होंने सादगी के साथ जिंदगी को जीना सीखा। साथ ही इस बात का अहसास हुआ कि वह बहुत साधारण चीजें जैसे बागवानी, सफाई और खाना बनाना एंजॉय करती हैं। 

 

#श्रेया घोषाल

Source : Agency

पाठको की राय